Saturday, October 18, 2014

परम्परागत खेती पर हुई संगोष्ठी

  परम्परागत खेती पर हुई संगोष्ठी
- मण्डला में हो रहे जैविक उत्सव में पहले दिन हेरिटेज कृषि (परम्परागत खेती) पर संगोष्ठी का अयोजन किया गया। संगोष्ठी में जवाहर लाल कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों एवं अन्य विषय-विशेषज्ञों ने कृषि, पशु पालन, मत्स्य-पालन, उद्यानिकी, रेशम उत्पादन एवं कृषि से जुड़े अन्य विषय पर व्याख्यान दिए। इस दौरान मुद्रा एवं पोषक प्रबंधन तकनीकी, फसल प्रबंधन तकनीकी, एग्रोनॉमी और उद्यानिकी फसल प्रबंधन पर भी परिचर्चा हुई। राष्ट्रीय जैविक उत्सव का समापन 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा। मुख्यमंत्री फूड फेयर का शुभारम्भ करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के कृषि वैज्ञानिकों, जैविक उत्पाद क्रेता एवं विक्रेताओं की संगोष्ठी एवं परिचर्चा में शामिल होंगे। जैविक उत्सव में उन्नत कृषि परिक्रमा और जैविक फूड फेयर आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

No comments:

Post a Comment