Saturday, October 25, 2014

विपक्ष को दबाने पर आमादा भाजपा सरकार

  विपक्ष को दबाने पर आमादा भाजपा सरकार
पीसीसी अध्यक्ष ने रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा
भोपाल।  भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज और आंदोलन को बलपूर्वक दबाने पर आमादा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने यह बात रतलाम में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज और वाटर केनिंन करने की कार्रवाई का विरोध दर्ज कराते हुए कही। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को काले झंडे दिखाना कोई अपराध नहीं है। पुलिस का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पर अकारण बल प्रयोग करना नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन है। श्री यादव ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को  खत्म करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है। रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बलप्रयोग करने की घटना से यह साफ होता है कि भाजपा सरकार प्रदेश में विपक्ष की राजनीतिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस का नाजायज इस्तेमाल कर रही है। श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को विरोध करने का अधिकार है। जनता को विरोध करने से रोका नहीं जा सकता। यह अलोकतांत्रिक तरीका है।
----------------------
 कांग्रेस नेता जकी का निलंबन समाप्त
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने पार्टी से निलंबित किए गए प्रदेश कांग्रेस के सचिव आशिफ जकी को बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। श्री यादव ने  जकी का निलंबन समाप्त कर दिया है।
-----
देवास, कटनी और जबलपुर में समन्वय समिति गठित
भोपाल।  जम्बों कार्यकारिणी बनाने के बाद भी कांग्रेस को जिलो में समन्वय समिति बनाने की जरुरत महसूस हो रही है। पहले भोपाल में और अब अन्य तीन शहरों में कांग्रेस की जिला समन्वय समितियां बनाई गर्इं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने देवास, कटनी और जबलपुर जिले की समन्वय समिति का गठन किया है। ये समन्वय समितियां जिले में संगठन को गतिशील बनाने के उद्देश्य से गठित की गई हैं। देवास जिले की समन्वय समिति में 21 सदस्य, कटनी जिले की समन्वय समिति में 33 और जबलपुर जिले की समन्वय समिति में 53 सदस्य बनाए गए हैं। उक्त तीनों जिलों की समन्वय समिति में मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे।
---------------

No comments:

Post a Comment