Saturday, October 18, 2014

मंडला में राष्ट्रीय जैविक उत्सव का शुभारम्भ

  ें 80 प्रतिशत खेती होती है जैविक पद्धति से
मंडला में राष्ट्रीय जैविक उत्सव का शुभारम्भ
भोपाल।  मण्डला जिले में 80 प्रतिशत खेती जैविक पद्धति से होती है। जरुरत इस बात की है कि इन 80 प्रतिशत किसानों को चयनित कर उन्हें इस इलाके में पारंगत कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।  मण्डला के महात्मा गांधी स्टेडियम में शनिवार को 3 दिवसीय राष्ट्रीय जैविक उत्सव में यह बात सामने आई। जैविक उत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सम्पतिया उइके ने किया। मेले में 3 दिन में जैविक और परम्परागत खेती किसान संगोष्ठियों सहित जैविक फूड का आयोजन किया जाएगा। उत्सव का समापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 अक्टूबर को करेंगे। गौरतलब है कि जैविक उत्सव में ऐसे किसान बुलाए गए हैं, जिनका जैविक उत्पादन व्यापार करने वाले व्यवसाइयों से सम्पर्क स्थापित कर उनके उत्पादन की विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। राष्ट्रीय स्तर पर जैविक खेती के प्रसार के लिए आदिवासी बहुल मण्डला एवं डिण्डोरी जिले का चुना जाना गौरव की बात है। जैविक उत्सव में आए विभिन्न कृषि विशेषज्ञ द्वारा इन 3 दिन में जैविक कृषि के लिए विभिन्न तकनीकी जानकारी किसानों को दी जाएगी।
---------------

No comments:

Post a Comment