Tuesday, July 10, 2012

राजनीतिक रूप से नपुंसक हैं मनमोहन : ठाकरे



bal thackeray fires on manmohan singh
राजनीतिक रूप से नपुंसक हैं मनमोहन : ठाकरे
मुंबई। अपनी कड़वी जुबान के लिए सदैव चर्चा में रहने वाले शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने एक बार फिर जहर उगला है। टाइम मैगजीन द्वारा मनमोहन सिंह को फिसड्डी प्रधानमंत्री बताए जाने के बाद ठाकरे ने उन्हें राजनीतिक रूप से नपुंसक करार दिया है। इतना ही उन्होंने सरकार के खिलाफ जनता से विद्रोह का भी आह्वान किया है। इससे पहले टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंडरअचीवर बता चुकी है।
ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखे संपादकीय में कहा है कि लोग हैरत में हैं कि वास्तव में अंडरअचीवर का मतलब क्या है। हम बताते हैं कि इसका मतलब क्या है। हमारी ठाकरी भाषा में इसका मतलब है प्रधानमंत्री का राजनीतिक रूप से नपुंसक होना। ठाकरे ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब वैश्रि्वक स्तर पर एक हास्यास्पद प्राणी बन गए हैं। हिंदुस्तान का गूंगा और बहरा प्राणी कौन?..मनमोहन सिंह! इस तरह का चुटकुला दुनिया भर में प्रसिद्ध हुआ है। अब इस गूंगे-बहरे राष्ट्रीय प्राणी पर टाइम मैगजीन की भी नजर पड़ी है।
हालाकि, ठाकरे ने स्पष्ट किया है कि टाइम मैगजीन का दृष्टिकोण किसी आदमी को बड़ा या छोटा नहीं बनाता, क्योंकि इस मैगजीन पर भी व्यावसायिक दबाव होता है। कुछ समय पहले इसी मैगजीन ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का ऐसा राजनेता करार दिया था, जिससे लोग सबसे ज्यादा नफरत करते हैं। ठाकरे ने दावा किया है कि सिर्फ हिंदुत्व-विरोधी ताकतें ही मोदी से नफरत करती हैं। प्रधानमंत्री के बारे में लिखे गए टाइम मैगजीन के लेख का हावाला देते हुए उन्होंने कहा है कि अब तक घरेलू मीडिया ही उन्हें निशाना बना रहा था और अब इंटरनेशनल मीडिया भी उन्हें ठोकर मार रहा है।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में अब प्रधानमंत्री और काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी को देश को ऐसे व्यक्ति के हाथों में सौंपना चाहिए, जिसमें लड़ने का जज्बा हो। एक ऐसा व्यक्ति जो भ्रष्टाचार, आर्थिक संकट, आतंकवाद और अन्य समस्याओं से लड़ सके।

No comments:

Post a Comment