Saturday, October 18, 2014

जैविक फूड फेयर

  जैविक फूड फेयर
- उन्नत कृषि परिक्रमा में जैविक कृषि और उससे संबंधित तमाम गतिविधियों के जीवंत प्रदर्शन की व्यवस्था की गई है। रेशम विभाग द्वारा ककून रियरिंग शेड, आवास, हितग्राही के आवास में व्यक्तिगत शौचालय, उसकी बाड़ी में सब्जी उत्पादन के साथ उद्यानिकी गतिविधियों, आवास के आसपास एवं बाड़ी में पौध रोपण, पशु और बकरी पालन केन्द्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार इसमें कम्पोस्ट एवं नाडेप टाँके, मुर्गीपालन शेड आदि भी दर्शाए गए हैं। इसी जीवंत प्रदर्शन में सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर के उपयोग के माध्यम से कतार बोनी को दिखाया गया है। उद्यानिकी विभाग द्वारा ऊंची-नीची जमीन पर उद्यानिकी गतिविधियों में फल-पौध रोपण, किचिन गार्डन प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शन में किसान के खेत में सिंचाई के लिए कुंआ एवं जल संरचना के साथ मछली पालन व्यवसाय की गतिविधियाँ अपनाने के प्रति जागृति पैदा करने का प्रयास किया गया है। इस जीवंत प्रदर्शन के साथ ही 20 अक्टूबर को जैविक फूड फेयर लगाया जाएगा। इसमें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के विक्रेता एवं किसान जैविक उत्पाद से बने 50 से अधिक व्यंजन अपने-अपने स्टॉल में प्रदर्शित करेंगे। स्टेडियम में लगभग सौ स्टाल बनाए गए हैं।
स्टॉलों में आईटीसी भोपाल, रिलायंस फाउंडेशन, दिव्या पृथ्वी एग्रोनामिक पुणे, दावत, रेलिस इंडिया, प्रतिभा सिंटेक्स, आर्गेनिक कॉटन, झंडू ग्रुप, मोरक्का आर्गेनिक जयपुर, जैन इरीगेशन, टॉप लाइव एंड वेलनेस लिमिटेड, इफको फटिर्लाईजर, ग्रीनेक्स बायो प्लांटेक्स एंड बायो फोर्स लिमिटेड गोंदिया, बायो क्रेक इंडिया, कृभको फटिर्लाइजर, नेचुरल आर्गेनिक सर्टिफिकेशन एग्रो प्रा. लिमि. पुणे, गुजरात आर्गनिक प्रोडक्ट अहमदाबाद, ईगल शीड्स एवं बायो टेंक, क्लासिक एग्रो सिस्टम चेन्नई, अजीत शीड लिमिटेड, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ट्रेक्टर, बीसीएस कम्पनी पंजाब, स्कार्ट ट्रेक्टर्स फरीदाबाद, बीएसटी टिलर एवं फार्म टेक लिमिटेड बैंगलुरू कर्नाटक सहित 39 नामी-गिरामी कम्पनी द्वारा अपने उत्पाद एवं उपकरण जैविक खेती के उपयोग में आने वाली सामग्री एवं जैविक उत्पादन प्रदर्शन एवं बिक्री के लिये रखे गये हैं। उत्सव के दौरान इच्छुक कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित अनुदान पर जैविक बीज, कीटनाशक, उपचार योग्य दवाइयाँ, पेटी ड्रम सीडर, सोलर लालटेन एवं अन्य कृषि सामग्री एवं उपकरण भी उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

********

No comments:

Post a Comment