Monday, October 13, 2014

नए वार्ड बनाएं, अधिकारियों की हुई पदस्थापना

नए वार्ड बनाएं, अधिकारियों की हुई पदस्थापना
परिसीमन के बाद व्यापक स्तर पर फेरबदल

 भोपाल।  परिसीमन के अनुसार सोमवार को नवीन वार्डो का गठन कर दिया गया। इसके साथ ही इन 85 वार्डों के लिए वार्ड कार्यालयों की स्थापना एवं वार्ड प्रभारियों व अन्य कर्मचारियों की पदस्थापना एवं व्यवस्था करते हुए वार्ड प्रभारियों एवं अन्य कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।
निगम आयुक्त तेजस्वी एस नायक ने नवीन वार्ड कार्यालयों की स्थापना एवं कमर्चारियों की पदस्थापना संबंधी आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि संबंधित कर्मचारी तत्काल नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।  निगमआयुक्त ने नवीन वार्ड कार्यालयों के लिए जिन स्थलों पर भवन उपलब्ध नही है, उन स्थलों पर जोन के सहायक यंत्री सिविल को संबंधित जोनल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।   नवीन वार्ड कार्यालयों संबंधित जोन एवं वार्ड प्रभारी व अन्य कमर्चारियों की पदस्थापना निम्नानुसार की गई है:-

--------------------------------------------------------------------------------------
   
वार्ड क्र. -  परिसीमन के बाद वार्ड कार्यालय - वार्ड के प्रभारी अधिकारी का नाम
-------------------------------------------------------------------
1 -  वार्ड कार्यालय गांधीनगर - सतीश चंदानी

2 -  वार्ड कार्यालय विजयनगर - जेठानंद मगतानी

3 -  वार्ड कार्यालय जोन - 01 का जोन कार्यालय - राजेन्द्र अहिरवार

4 -  वार्ड कार्यालय संत हिरदाराम नगर -  कैलाश चन्द्र राठौर  ( वार्ड प्रभारी)

5-  स्थाई व्यवस्था होने तक विजय नगर वार्ड 2 का कार्यालय भवन  -  मुरलीदास रूपानी ( नि0श्रे0लिपिक)

6 - वार्ड कार्यालय ग्राम पंचायत भवन भौरी - संजय जैन ( नि0श्रे0लिपिक)

7 -  सैफिया कॉलेज गेट नं. 2 के सामने  - गोविंद चतुर्वेदी ( वार्ड प्रभारी)

8 - रॉयल मार्केट, जी0पी0 के सामने  - मुशाहिद सिद्दीकी ( वार्ड प्रभारी)

9 -  आॅलसेन्ट स्कूल के सामने ईदगाह हिल्स - श्री इक्तेदार ( वार्ड प्रभारी)

10 -  स्थाई व्यवस्था होने तक केन्द्रीय कर्मशाला शाहजहांनाबाद  - राजकुमार बमनैरे ( वार्ड प्रभारी)

11 -   पुराना कबाड़खाना  - मुकेश कैमया ( वार्ड प्रभारी)

12-   बस स्टाप के निकट नारियल खेड़ा  - राम गोपाल ( वार्ड प्रभारी)

13-  ग्रीन पार्क कालोनी  - मुशाहिद सिद्दीकी ( वार्ड प्रभारी)

14-  नगर निगम कालोनी महक बगिया के निकट  - मो0 समीर ( वार्ड प्रभारी)

15 - योगा सेन्टर के निकट चौकसे नगर  - भागीरथ कनरजी ( वार्ड प्रभारी)

16 -  जोन क्र  3 के जोन कार्यालय में - अब्दुल राजिक ( वार्ड प्रभारी)

17-  वार्ड कार्यालय, पुतलीघर - जफर सौहेल ( वार्ड प्रभारी)

18 -   - मृणाल खरे ( वार्ड प्रभारी)

19 -   हनुमानगंज थाना के पास टंकी के नीचें   - रमेश राठौर  ( वार्ड प्रभारी)


20-   वार्ड कार्यालय बालबिहार - गोपाल कृष्ण शुक्ला (वार्ड प्रभारी )

21 -   वार्ड 4 मंगलवारा जोन कार्यालय - अमित तिवारी (वार्ड प्रभारी )

22 -   वार्ड कार्यालय गिन्नौरी - राजेन्द्र यादव (वार्ड प्रभारी )

23 -   वार्ड कार्यालय हाथी खाना - बलवीर मलिक (वार्ड प्रभारी )

24 -   वार्ड कार्यालय प्रोफेसर कालोनी - मुजाहिद सिद्दीकी (वार्ड प्रभारी )

25-    वार्ड कार्यालय बाणगंगा - जफर आलम फारुकी - (वार्ड प्रभारी )

26-    वार्ड कार्यालय सहयाद्री के बाजू से भदभदा रोड - पीपी त्रिपाठी (वार्ड प्रभारी )

27-    वार्ड कार्यालय कोटरा सुल्तानाबाद पुलिस चौकी मंदिर के पास - अवध नारायण मकोरिया (वार्ड प्रभारी )

28 -    वार्ड कार्यालय गीतांजली चौराहा - बामन जंजाले (वार्ड प्रभारी )

29 -    वार्ड कार्यालय नेहरुनगर - राजेश मकोरिया (वार्ड प्रभारी )

30 -    नगर निगम डीजल टेंक परिसर - श्यामलाल शर्मा (वार्ड प्रभारी )

31-    मद्रासी कालोनी परिसर में - दीपक भालेराव (वार्ड प्रभारी )

32 -    न्यू मार्केट टीटी नगर के सामने - संतोष त्रिपाठी (वार्ड प्रभारी )

33-    मालवीय नगर पत्रकार भवन के पास - आरपी भटनागर (वार्ड प्रभारी )

34 -    जैन मंदिर मुर्गी बाजार के पास जहांगीराबाद - रजनीश श्रीवास्तव (वार्ड प्रभारी )

35-    एक्सट्राल कॉलेज के पास बरखेड़ी ननि की दुकान में -पारसमल जैन (वार्ड प्रभारी )

36-    बोरबन स्कूल के सामने चर्च रोड जहांगीराबाद - ज्ञानेश्वर कोंकदे (वार्ड प्रभारी )

37 -  वार्ड कार्यालय न्यू सुभाष नगर - खलील खां ( नि0श्रे0लिपिक)

38 -  वार्ड कार्यालय पुराना सुभाष नगर - प्रदीप द्विवेदी ( वार्ड प्रभारी)

39 -  वार्ड कार्यालय अशोक नगर - एहसान अली ( नि0श्रे0लिपिक)

40 -  वार्ड कार्यालय पंजाबी बाग - मनोहर सक्सेना ( वार्ड प्रभारी)

41-  गैस राहत दावा अदालत शहंशाह गार्डन - सुधीरश कछवाह (वार्ड प्रभारी)

42-  चांदबढ़ पानी की टंकी के पास - लालचंद पमनानी (वार्ड प्रभारी)

43 -  वार्ड कार्यालय राजेन्द्र नगर कालोनी - विशाल पथरोले ( नि0श्रे0लिपिक)

44 -  स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय - प्रकाश कुमार अहिरवार (वार्ड प्रभारी)

45 -  वार्ड कार्यालय चाणक्यपुरी ऐशबाग - आरफा बेगम ( वार्ड प्रभारी)

46-  वार्ड कार्यालय हाउसिंग बोर्ड कालोनी ऐशबाग - चरण सिंह खंगराले तथा पुराने वार्ड  32 का समस्त स्टॉफ ( नि0श्रे0लिपिक)

47-  वार्ड कार्यालय बाग दिलकुशा - महेश माथुर ( वार्ड प्रभारी)

48 -  वार्ड कार्यालय बस स्टाप   तुलसी नगर - काशीराम दनके ( वार्ड प्रभारी)

49 -  रणथ्बौर काम्पलेक्स एमपी नगर जोन 2 - जेपी वर्मा ( वार्ड प्रभारी)

50 -  माचना कालोनी 6 नम्बर बस स्टाप - एपी पांडेय ( वार्ड प्रभारी)

51 -  मनीषा मार्केट भवन अनुज्ञा कार्यालय परिसर में - फजल मंसूर ( वार्ड प्रभारी)

52 -  ई-6 अरेरा कालोनी - एमएस मांडली ( वार्ड प्रभारी)


53 -  वार्ड कार्यालय भरत नगर - संतोष गौर ( वार्ड प्रभारी)

54 -  गैस दावा अदालत भवन - आशु मालवीय ( वार्ड प्रभारी)

55 -  आशिमा मॉल के सामने - नीलेश श्रीवास्तव ( वार्ड प्रभारी)

56 -  आशिमा मॉल के सामने - आशीश बालुए ( वार्ड प्रभारी)

57 -  साकेत नगर - बीएस साहू ( वार्ड प्रभारी)

58-  वार्ड कार्यालय साकेत नगर - हरिओम शर्मा तथा पुराने क्रमांक 47 का स्टॉफ ( वार्ड प्रभारी)

59 -  वार्ड कार्यालय बरखेड़ा - भगवान सिंह राजपूत ( वार्ड प्रभारी)

60 -  वार्ड कार्यालय पंचवटी मार्केट - परसराम टाक ( वार्ड प्रभारी)

61 -  चेतक ब्रिज चौराहा कस्तूरबा नगर - मोहन शर्मा  ( वार्ड प्रभारी)

62 - वार्ड कार्यालय अन्नानगर - मो सोहेल ( नि.श्रे.लिपिक)

63 -  विजय मार्केट के सामने भेल क्वार्टर - बाबूलाल सिकरी ( वार्ड प्रभारी)

64 -  राम मंदिर के पास आनंद नगर - रविकांत औदित्य ( वार्ड प्रभारी)

65-  राम मंदिर के पास आंनद नगर - कमलेश धोलपुरे (नि.श्रे.लिपिक)

66 - शिव नगर झुग्गी के पास आनंदनगर - मसूद अली ( वार्ड प्रभारी)

67 -  कम्युनिटी हाल ए सेक्टर सोनागिरी - राजेश श्रीवास्तव ( वार्ड प्रभारी)

68- दुर्गेश बिहार कालोनी जेके रोड - संतोष श्रीवास्तव ( वार्ड प्रभारी)

69 -दुर्गेश बिहार कालोनी जेके रोड - शिव कुमार गोफानिए ( नि.श्रे.लिपिक)

70 राजीव नगर कालोनी अयोध्या बायपास रोड - इंद्र कुमार जैन ( वार्ड प्रभारी)

71 - राजीव नगर कालोनी अयोध्या बायपास रोड - अब्दुल रहमान (वार्ड प्रभारी)

72 - भानपुर ब्रिज के पास विदिशा रोड - सुनील वर्मा (वार्ड प्रभारी)

73 - भानपुर ब्रिज के पास विदिशा रोड - रमेश कुमार ( नि0श्रे0लिपिक)

74 - दामखेड़ा पानी की टंकी के पास अयोध्या नगर  - विजेन्द्र गुप्ता ( नि0श्रे0लिपिक)

75 - ग्राम बड़बाई शा.उ.मा.विद्यालय के पास बड़बई- मतीन सिद्दीकी ( वार्ड प्रभारी )

76 -छोला दशहरा मैदान फायर ब्रिगेड के पास - डीके दुबे (वार्ड प्रभारी )

77 - हाउसिंग गोर्ड कालोनी पुलिस चौकी के सामने - हीरालाल महोबिया ( नि0श्रे0लिपिक)

78 - विवेकानंद नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी - हसीब उसमानी ( वार्ड प्रभारी )

79 - विवेकानंद नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी - सुरेन्द्र कुमार टेटबार ( नि0श्रे0लिपिक)
----------
कोलार एवं नए सम्मिलित क्षेत्र

80 - सामुदायिक भवन पैलेस आर्चेड कालोनी - परितोष रंजन परसाई ( सहा.राज.निरीक्षक)

81 - नगर पालिका कार्यालय गेंहूखेड़ा - सुभाष कुमार द्विवेदी ( सहा.राज.निरीक्षक)


82 - दानिश कुंज कालोनी टंकी के नीचे - अभय कुमार चतुर्वेदी ( सहा.राज.निरीक्षक)


83- नगर पालिका कार्यालय अकबरपुर - हरिकेश कुमार यादव ( सहा.राज.निरीक्षक)

84 -नगर पालिका कार्यालय बैरागढ़ चीचली - श्रीराम पटेल ( सहा.राज.निरीक्षक)

85 - पंचायत भवन दीपड़ी - मनोज पासी  ( सहा.राज.निरीक्षक)

---------------------------------------------

Saturday, October 11, 2014

मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना

मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना

भोपाल
 
युवाओं को स्वयं के उद्योग-व्यवसाय शुरू करने में मदद के लिए विगत एक अप्रैल से लागू की गई मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना लागू की गई है। योजना में 50 हजार युवा को सहायता देने का लक्ष्य है। यह लक्ष्य अभी तक शुरू की गई सभी स्व-रोजगार योजनाओं की तुलना में सबसे ज्यादा है।
योजना का क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा शहरी क्षेत्रों में वाणिज्य, उद्योग और रोजगार विभाग के माध्यम से किया जायेगा। इसका उद्देश्य सभी वर्ग के युवाओं को स्वयं का उद्योग, सेवा व्यवसाय स्थापित करने के लिये बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाना है। हितग्राहियों को मार्जिन-मनी सहायता तथा ब्याज अनुदान की सुविधा दी जायेगी। योजना में आय सीमा का कोई बंधन नहीं है। प्रचलित योजनाओं में निर्धारित अहर्ताओं के अनुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाता रहेगा। मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना में गारंटी शुल्क का भुगतान तथा ब्याज अनुदान जैसी विशिष्ट सुविधाएँ दी जायेगी। अतः प्रचलित योजनाओं के ऐसे हितग्राही, जो मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्रता रखते हैं, उन्हें वर्तमान सुविधाओं के अतिरिक्त इस योजना की सुविधाएँ भी दी जायेंगी।
आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, अन्य अधिकृत संस्थाओं द्वारा दिये गये माड्यूलर एम्प्लायबल स्किल्स प्रमाण-पत्र रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। साथ ही गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की सर्वे सूची में अंकित हितग्राहियों, अनुसूचित-जाति, जनजाति, निःशक्तजन और महिला हितग्राहियों के साथ-साथ उद्यमिता विकास कार्यक्रम में प्रशिक्षित हितग्राहियों को भी प्राथमिकता दी जायेगी।
वित्तीय सहायता के लिये दो तरह की श्रेणियाँ निर्धारित की गई हैं। एक श्रेणी में 50 हजार रुपये तक की परियोजना में तथा दूसरी श्रेणी में 50 हजार से अधिक और 25 लाख तक की परियोजनाओं के लिये सहायता दी जायेगी।
प्रथम श्रेणी में परियोजना लागत पर मार्जिन मनी सहायता 20 प्रतिशत (अधिकतम 10 हजार रुपये) होगी। परियोजना लागत पर ब्याज अनुदान 5 प्रतिशत की दर से 5 वर्ष तक (2000 रुपये अधिकतम प्रतिवर्ष) दिया जायेगा। गारंटी शुल्क एक प्रतिशत की दर से अधिकतम 500 रुपये तथा गारंटी सेवा शुल्क 0.5 प्रतिशत की दर से (4 वर्ष के लिये) अधिकतम 1000 रुपये दी जायेगी।
दूसरी श्रेणी के हितग्राहियों को पूँजीगत लागत तथा कार्यशील पूँजी पर ब्याज अनुदान 5 प्रतिशत की दर से 5 वर्ष तक देय होगा। गारंटी शुल्क 1 से 1.5 प्रतिशत, अधिकतम 37 हजार 500 रुपये दी जायेगी। गारंटी सेवा शुल्क (4 वर्ष के लिये) 0.5 से 0.75 प्रतिशत, अधिकतम 75 हजार रुपये दी जायेगी।

भोपाल में सेमी कन्डक्टर फेब की होगी स्थापना

बनेंगी अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक चिप्स
34 हजार करोड़ के पूँजी निवेश और सवा लाख लोगों को रोजगार की संभावना
 

भोपाल : शनिवार, अक्टूबर 11, 2014, 18:25 IST
 
भोपाल को 'सेमी कन्डक्टर फेब' (सेमी कन्डक्टर वेफर फेब्रिकेशन मेन्यूफेक्चरिंग फेसिलिटीज) के रूप में एक अनूठी एवं अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स चिप निर्माण इकाई की नई सौगात मिलने जा रही है। इससे 'अल्ट्रा हाई-माडर्न तकनीक के क्षेत्र में प्रदेश के विकास का नया मार्ग प्रशस्त होगा। इस पर अनुमानित 34 हजार 399 करोड़ का पूँजी निवेश होगा। इसके जरिये प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनुमानित 1 लाख 22 हजार लोग को रोजगार मिलने की संभावना है।
मेसर्स जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के श्री जे.पी. गौर ने इन्दौर में शुक्रवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन सत्र में स्वयं अपनी ओर से यह महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके लिए जापान से भी मदद ली जायेगी। 'सेमी कन्डक्टर फेब' की क्षमता लगभग 40 हजार डब्ल्यू.एस.पी.एम. रहेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की पहल पर राज्य शासन द्वारा इसके लिए राजा भोज विमान तल के पास लगभग 100 एकड़ भूमि उपलब्ध करवायी जायेगी।
सेमी कन्डक्टर फेब की स्थापना से देश में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एवं मेन्युफेक्चरिंग पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। यह इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफेक्चरिंग सिस्टम डिजाइन एवं मेन्यूफेक्चरिंग के क्षेत्र में क्रिटिकल पिलर के सेटअप को स्थापित करने में मदद करेगा। यह टेक्नालॉजी एवं पूँजी के प्रवाह को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। यह इकाई रोजगार के नये अवसर उत्पन्न करने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्टस में मेन्यूफेक्चरिंग में उच्च वेल्यू एडीशन का सृजन भी करेगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय कमेटी ने टेक्नालॉजी एवं निवेशक का चिन्हांकन कर देश में दो सेमी कन्डक्टर फेब स्थापित करने की अनुशंसा करते हुए 'फेब सुविधा' के लिए विशेष प्रोत्साहन मुहैया करवाने को कहा था। कमेटी ने अपनी अनुशंसाएँ प्रस्तुत की थीं। इन पर केन्द्रीय मंत्री-मंडल की बैठक में विचार-विमर्श किया जाकर दो सेमी कन्डक्टर फेब की स्थापना के लिए प्रोत्साहन पेकेज का अनुमोदन किया गया।

अब रात तक खुले रहेंगे सांची पार्लर

डेढ़ दर्जन आदर्श पार्लर में मिलेंगे सभी उत्पाद
भोपाल।
भोपाल दुग्ध संघ ने अच्छा काम करने वाले डेढ़ दर्जन सांची पार्लर को आदर्श घोषित किया है। साथ ही इन पार्लर्स को सुबह से रात तक खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह पार्लर अपने खुलने के समय सुबह से रात तक सांची के उत्पाद उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाएंगे। इन पार्लर में सिंधी कालोनी, कर्मचारी साख समिति, दुग्ध महासंघ एवं भोपाल दुग्ध संघ का गेट, बाग मुगालिया, सुरेन्द्र पैलेस, पिपलानी, गांधी मार्केट, विजय स्तम्भ, आईसीआईसीबैंक, पीपुल्स पार्लर भानपुर, 11 नम्बर, आईएसबीटी, बैरागढ़ बस स्टेण्ड, अवधपुरी चौराहा, 6 नम्बर बस स्टाप, वैशाली नगर चौराहा, बिट्टन मार्केट, चूना भट्टी में स्थित है।
पार्लर में न रखे तम्बाकू और सिगरेट
-आदर्श सांची पार्लर में साफ-सफाई रखने तथा पदार्थों का एक ही जगह सारी रेंज का प्रदर्शन करने को कहा गया है। पार्लर में रेट लिस्ट लगाने, उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार करने, अवैध वस्तुएं तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट न रखने और दुग्ध पदार्थ का स्टॉक बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। भविष्य में आदर्श सांची पालर्रों लारा अच्छा कार्य करने पर उन्हें अन्य सुविधाएं एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
-----------

रखा व्रत, मांगी पति की लम्बी उम्र की दुआ

 
चांद देखा, पति के हाथों तोड़ा व्रत
सदा सुहागिन रहने की कामना की
भोपाल।
राजधानी में दुल्हन सी संजी संवरी सुहागिनों ने शनिवार को करवां चौथ का व्रत रखा और अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना की। पति के स्वस्थ्य और सुखी जीवन के लिए इन सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा और शाम को अपने पति चांद के साथ अपने पति के हाथों व्रत तोड़ा। सुहागिनों के लिए विशेष महत्व के दिन शहर में जगह-जगह विभिन्न आयोजन किए गए थे।  किसी ने ग्रुप में तो किसी ने परिवार के साथ परम्परागत ढ़ंग से करवां चौथ के इस पावन पर्व को मनाया। शास्त्रों में करवां चौथ का महत्व बताया गया है। बताया गया कि लगभग शास्त्रों के अनुसार 12 से 16 साल तक यह व्रत रखा जाता है। जब यह अवधि पूरी हो जाती है तो उसके बाद इस व्रत का उद्यापन कर दिया जाता है। हालांकि कुछ सुहागिनें ऐसी भी होती हैं, जो अपनी पूरी जिंदगी पति के स्वस्थ्य जीवन की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं। ऐसा मानना है कि सुहागिन स्त्रियों द्वारा अपने सुहाग की रक्षा के लिए इस व्रत का पालन किया जाता है। फिर चाहे यह कितना ही कठोर क्यों न हो।
यह है व्रत का तरीका
- कार्तिक कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी की रात को जिसमें चंद्रमा दिखाई देने वाला है, इस दिन महिलाएं सुबह स्नान करती हैं और फिर अपने पति की दीघार्यु, उसके आरोग्य रहने और सदा सुहागिन रहने का संकल्प लेकर दिनभर दिन भर भूखी रहती है, निर्जला व्रत के समय तो महिलाएं जल तक ग्रहण नहीं करतीं। करवां चौथ पर भगवान शिव-पावर्ती , स्वामी कातिर्केय, गणेश एवं चंद्रमा की पूजा विशेष रुप से पूजा अर्चना की जाती हैं। इसके उपरांत बालू या सफेद मिट्टी की वेदी बनाकर विधिनुसार सभी देवों को स्थापित किया जाता है और शुद्ध घी में आटे के खास लड्डू बनाए जाते हैं।
-----------------

Friday, October 10, 2014

डेंगू के लार्वा हैं तो 8989061000 पर काल करें

  डेंगू के लार्वा हैं तो 8989061000 पर काल करें
भोपाल।
निगम शहर में डेंगू बीमारी की रोकथाम एवं कीटनाशक रसायनों के छिड़काव, फागिंग कराने में शहरवासियों को सुविधा उपलब्ध कराने के मद्देनजर काल सेंटर में पृथक से नवीन लाईन स्थापित की है। शहरवासी इस नंबर पर डेंगू की रोकथाम और रसायनों के छिड़काव के लिए संपर्क कर सकते हैं। शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डेंगू के नियंत्रण के लिए  नगर निगम, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करने के प्रयास किए जा रहे है। नगर निगम द्वारा डेंगू के नियंत्रण के उद्देश्य से नवीन काल सेंटर लाईन स्थापित की गई है। नवीन काल सेन्टर का नम्बर 8989061000 है। नागरिक डेंगू लार्वा पाए जाने अथवा डेंगू के फैलाव के क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराने के लिए  उक्त नम्बर पर काल कर सकते है।
---------

Thursday, October 9, 2014

स्मार्ट सिटी निवेशकों के लिये बेहतर मौका

स्मार्ट सिटी निवेशकों के लिये बेहतर मौका

निवेशकों द्वारा भोपाल-इंदौर सुपर इकानॉमिक कॉरीडोर जोन में सेवाएँ देने की इच्छा व्यक्त 

भोपाल : गुरूवार, अक्टूबर 9, 2014, 20:23 IST
 
मध्यप्रदेश में भोपालइंदौरग्वालियरजबलपुर और उज्जैन को स्मार्ट सिटी बनाने के लिये जो नागरिक सुविधाएँ और अधोसंरचना विकसित होगी उसमें निवेश के लिये निवेशकों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 100 शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा को लेकर देशभर में अपार उत्साह का वातावरण हैनिवेशकों को इसका लाभ उठाना चाहिए। यह जानकारी प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री एस.एनमिश्रा ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 'स्मार्ट एण्ड लिवेबल सिटीज थ्रू टीओडीविषयक पर सेमीनार में निवेशकों को दी।
श्री एस.एनमिश्रा ने बताया कि शहरों में बढ़ती आबादी से स्मार्ट सिटी की अवधारणा को महत्व मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी ऐसी हो जिसकी अधोसंरचना मजबूत और वहाँ सभी नागरिक सुविधाएँ बेहतर हों। उस क्षेत्र की विद्युतजल,स्वास्थ्यशिक्षापरिवहन आदि बुनियादी सुविधाओं का प्रबंधन भी अच्छा हो। स्मार्ट शहर की कनेक्टिविटी अन्य क्षेत्र से सुलभ होजिससे आम आदमी एक स्थान से दूसरे स्थान सुगमता से पहुँच सके। श्री मिश्रा ने बताया कि अभी इंदौर और भोपाल में लाईट मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना शुरू की गई है। सेमीनार में दोनों शहर की मेट्रो परियोजना को फिल्म के जरिये दिखाया गया।
गृह निर्माण मण्डल के आयुक्त श्री नीतेश व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप स्मार्ट सिटी की प्रभावी पहल में मध्यप्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। सेमीनार में भोपाल के नार्थ टी.टीनगर की पुनर्घत्वीकरण योजना का प्रस्तुतिकरण भी हुआ।
सेमीनार में गुजरात इंटरनेशनल फायनेंस टेक-सिटी कंपनी लिमिटेड (गिफ्टके वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री डी.एल.एनमूर्ति ने अहमदाबाद विमान तल के समीप निर्मित स्मार्ट सिटी की विस्तृत जानकारी देते हुए ट्रांजिस्ट ओरिएन्टेड डेवलपमेंट(टीओपीके लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में नागरिक परिवहन सेवा का प्रभावी होना जरूरी है।
भारतीय ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री शैलेष पाठक ने कहा कि स्मार्ट सिटी ऐसी हो जहाँ तीन साल का बच्चा भी अकेले स्कूल जा सके। स्मार्ट सिटी में आई टी केम्पसस्कूलहास्पिटल आदि की सुविधाएँ उपलब्ध हों।
सिटी कार्पोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर श्री जे.केभोंसले ने आदर्श स्मार्ट सिटी की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी कम्पनी भोपाल-इंदौर के बीच विकसित होने वाले सुपर इकानॉमिक कॉरीडोर में अपनी सेवाएँ देने को इच्छुक हैं।